Featured

समस्तीपुर : देवघर से समस्तीपुर लौट रहे वकील पर जमुई में फायरिंग:भतीजी का मुंडन करा कर लौट रहे थे, गोलीबारी के बाद पेड़ से टकराई कार, पांच लोग जख्मी

जमुई में देवघर से भतीजी का मुंडन करा कर लौट रहे अधिवक्ता पर काकन गांव के पास अज्ञात दो हथियारबंद अपराधियों ने गोलीबारी की। जिससे दो गोली वाहन पर लगने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जिसमें वाहन पर सवार अधिवक्ता सहित चार लोग घायल हो गए।

सभी घायल को डायल 112 पुलिस की टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान समस्तीपुर जिले के महेशी गांव निवासी अधिवक्ता उमेश कुमार सिंह चालक रविंद्र कुमार सिंह भतीजी रचना कुमारी और दुर्गा कुमारी के रूप में की गई है। घटना काकन गांव के पास सुबह करीब 2:00 बजे की है।

बाएं टायर पर लगी थी गोली

घटना का लेकर बताया जा रहा है कि समस्तीपुर जिले के महेशी गांव निवासी उमेश सिंह 16 जून को अपनी भतीजी रचना कुमारी और दुर्गा कुमारी के मुंडन के लिए पूरे परिवार के साथ देवघर गए थे। जहां से वो 18 जून की सुबह अपने घर समस्तीपुर लौट रहे थे।

तभी जैसे ही उनकी कार जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग के काकन गांव के पास पहुंचा 2:00 बजे सुबह पहुंची। तभी पहले से घात लगाए एक बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उनके बोलेरो पर गोली चला दी। पहले गोली वाहन के बाएं टायर पर लगी जिससे वाहन अनियंत्रित होने लगी।

तभी दूसरे अपराधी ने दूसरी गोली वाहन के सामने वाले शीशे में मारी जिस वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में अधिवक्ता सहित कुल चार लोग घायल हो गए। पीड़ित द्वारा पूरी घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को टीम को दी। पेड़ से टकराई कार।
जिसके बाद घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घायल अधिवक्ता ने गांव के ही दो लोगों का नाम बताया है। जिस पर पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। हालांकि मामले की जानकारी के बाद टाउन थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जांच में जुटी पुलिस

टाउन थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *