Featuredप्रादेशिक

किशोर ने अवैध शराब रखने से किया मना तो गुस्साए बदमाश ने मारी गोली

कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लल्लू पोखर मघई टोला में गुरुवार की देर शाम घर के पास शराब रखने का विरोध करने पर बदमाशों ने पूना सहनी के पुत्र अमित कुमार (12) को गोली मार दी। आनन-फानन में परिवार वाले बच्चे को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे।

गोली बच्चे के दायें जांघ में लगी है। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पिता ने बताया टोला के विशाल सहनी, विवेक सहनी शराब का अवैध तस्करी करता है।

घर के आगे शराब रख कर बेचता है। गुरुवार को जब घर के बाहर शराब रखने का विरोध किया तो रात नौ बजे के पास विशाल सहनी, विवेक सनी, हरे राम सहनी के साथ घर पर पहुंचा चार से पांच चक्र गोलियां चलाई। एक गोली पुत्र अमित कुमार के दायें जांघ में लग गई। इसके बाद बच्चा बेहोश होकर गिर गया। घर से जब तक लोग बाहर निकल कर आते सभी फरार हो गए थे।

बता दें कि, तीन दिन पहले कोतवाली थाना क्षेत्र के शादीपुर इलाके में डीजे दुकानदार संजय कुमार को शराब तस्कर विक्की कुमार ने गोली मार दी थी। इस मामले में अब तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि सभी के बीच पुराना विवाद चल रहा है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। किसी भी सूरत में बदमाशों को नहीं बख्शा जाएगा। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *