Featuredदरभंगा

महारानी कल्याणी महाविद्यालय में मनाया गया स्वच्छता पखवाड़ा।

दरभंगा: रविवार को स्थानीय महारानी कल्याणी महाविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन प्रधानाचार्य प्रो. मो. रहमतुल्लाह की अध्यक्षता में किया गया।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रधानाचार्य प्रो. मो. रहमतुल्लाह ने कहा कि “भारत वर्ष में स्वच्छता ही सेवा कैंपेन” की शुरुआत जो कि 15 सितंबर से की गई थी जिस अभियान का समापन 2 अक्टूबर 2023 को गांधी जयंती के दिन होगा। जिसके बाबत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिये आज 1 अक्टूबर 2023 को पूरे भारतवर्ष में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। भारत सरकार स्वच्छता अभियान को लेकर काफी गंभीर है। आप देख सकते हैं कि नयी पीढ़ी में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता को लेकर भारत सरकार ने स्वच्छता अभियान को नयी शिक्षा नीति के तहत सिलेबस में एड किया है ताकि आज की पीढ़ी स्वच्छता को समझ सके। स्वच्छता में खुदा का निवास होता है। आप देखेंगे कि स्वच्छता से इंसान के दिन की शुरुआत होती है। हर धर्म में स्वच्छता का अहम स्थान है। बनारस के गंगा तट पर एक तरफ हिंदू आचमन तो दूसरी ओर मुसलमान वजू करते हुए नजर आते हैं। ये खुदा की इबादत से पहले खुद को स्वच्छ करना ही तो होता है। महात्मा गांधी ने कहा था कि राजनीतिक स्वतंत्रता से ज्यादा जरूरी स्वच्छता है। वह मानते थे कि स्वच्छ रहकर ही हम खुद को स्वस्थ रख सकते हैं और स्वस्थ राष्ट्र ही तेजी से प्रगति कर सकता है।

उन्होंने “स्वच्छ भारत” का सपना देखा था जिसके लिए वह चाहते थे कि भारत के सभी नागरिक एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करें। नॉर्वे को दुनिया भर के सबसे साफ सुथरे देशों में गिना जाता है। यहां का कुल इनवायरमेंटल परफार्मेंस इंडेक्स 77.2 है। हमारा लक्ष्य होना चाहिये कि हम हिंदुस्तान को उसके समकक्ष खड़े कर सकें। इसीलिए आप सबों से मेरा अपील है कि खुद को स्वच्छ रखें, अपने आस-पड़ोस को स्वच्छ रखें। स्वच्छ होगा हिंदुस्तान तभी तो स्वस्थ होगा हिंदुस्तान और स्वस्थ होगा हिंदुस्तान तभी तो तेजी से प्रगति करेगा हिंदुस्तान।

मौके पर महाविद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य सह इंग्लिश विभागाध्यक्ष सह महाविद्यालय के वरीय शिक्षक प्रो. परवेज अख्तर, महाविद्यालय के बर्सर सह भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. शम्से आलम, परीक्षा नियंत्रक सह हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक प्रभात सहित सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *