Featuredदरभंगाप्रादेशिक

दरभंगा में प्रखंड विकास पदाधिकारी में सरकारी आवास में चोरी, इस प्रखंड का है मामला।

दरभंगा: जिले के तारडीह प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार शैलेन्द्र के सरकारी आवास में बड़ी चोरी की घटना सामने आयी है। यह चोरी उनके मनीगाछी थानाक्षेत्र अंतर्गत मनीगाछी प्रखंड मुख्यालय परिसर अवस्थित आवास में बीती रात हुई है।

बताया जाता है कि रक्षाबंधन के कारण बीडीओ कुमार अपनी पत्नी को छोड़ने गए थे। सुबह जब लौटे तो घर का हाल देख चौंक पड़े। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

वहीं चोरी की खबर सुनकर आसपास के इलाके के लोग भी बीडीओ के आवास पर उनका हाल जानने पहुंच रहे हैं। लोगो की माने तो चोरी काफी बड़ी हुई है। फिलहाल स्पष्ट रूप से चोरी गए सामान एवं नगद आदि की जानकारी नहीं मिल सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *