रिटायर्ड शिक्षक की गोली मारकर हत्या, बेटे के मर्डर मामले में थे गवाह।
बेगूसराय में दिनदहाड़े सेवानिवृत शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कारण बस इतना था कि वह भी पत्रकार विमल यादव की तरह एक मर्डर केस के गवाह थे। वह भी अपने बेटे के मर्डर केस में। वह अपने बेटे के हत्यारे को सजा दिलाना चाहते थे। इस कारण अपराधियों ने दिनदहाड़े उन्हें गोली मार दी। घटना के बाद इलको में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

परिजनों का कहना है कि जवाहर चौधरी मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधी आए और गोली मार दी। गोली लगने ही वह जमीन पर गिर गए। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुत्र की हत्या के मामले में उनकी गवाही होनी थी और। इस वजह से अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े मर्डर से इलाके में दहशत का माहौल है। इस वारदात के बाद लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में शामिल सभी अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।