Featuredदरभंगाप्रादेशिक

आपसी विवाद में भाई ने की पीट-पीटकर भाई की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम।

बिहार के नवादा में मवेशी बांधने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। विवाद में चचेरे भाई ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना में मृतक के माता-पिता भी जख्मी हो गए हैं, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। घटना कौवाकोल थाना क्षेत्र के भोरमबाग गांव का है। मृतक की पहचान भोरमबाग गांव निवासी भोला यादव के 28 वर्षीय पुत्र शिशुपाल यादव के रूप में किया गया है।

बताया जा रहा है कि चचेरे भाई से रास्ता को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर कई बार दोनों में भीड़ चुके थे। मंगलवार को फिर उसी रास्ते पर शिशुपाल पशु बांधने गया, जिसको लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान भोला यादव के परिवार पर हमला कर दिया गया। घटना में भोला यादव, पत्नी किरण देवी और पुत्र शिशुपाल जख्मी हो गया। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने शिशुपाल को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, गंभीर रूप से जख्मी भोला यादव और उसकी पत्नी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के चीख-पुकार से पूरा सदर अस्पताल गमगीन हो गया। घटना की सूचना कौवाकोल थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, मृतक शिशुपाल की शादी 2021 में हुई थी। 25 दिन पूर्व ही शिशुपाल पिता बना था। जिसको लेकर पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन 25 दिन बाद ही खुशी मातम में तब्दील हो गया। शिशुपाल की हत्या हो गई। घटना के बाद पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *