Featuredदरभंगाप्रादेशिक

विद्युत विभाग के जेई ने नहीं उठाया फोन, इधर धू- धू कर जलता रहा ट्रांसफार्मर।

दरभंगा: जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव में अहले सुबह ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट हुआ और ट्रांसफार्मर धमाकेदार आवाज के साथ ब्लास्ट कर गई निचे गिरे तेल की वजह से भयंकर आग लग गई।

धमाकेदार आवाज एवं भयंकर आग से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने तुरंत विद्युत विभाग के जेई को फोन किया लेकिन जेई ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को फोन कर मामले की जानकारी दी। कुछ देर बाद पहुंची अग्निशमन की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

ग्रामीणों ने बताया कि सुबह-सुबह ट्रांसफार्मर मे शॉर्ट सर्किट हो रहा था। देखते ही देखते जोर की आवाज के साथ ट्रांसफार्मर ब्लास्ट कर गया ट्रांसफार्मर का सारा तेल गिरने लगा और तेल में आग लग गया जो आग धीरे-धीरे भयंकर रूप लेने लगा।

मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। बीच सड़क पर आग की लपटें देख ग्रामीण दहशत में आ गये। लोगों ने आग बुझाने की बहुत कोशिश की लेकिन बिजली का तार होने के कारण कोई भी पास जाने को तैयार नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *