Featuredदरभंगाप्रादेशिक

3 बच्चों के पिता के प्यार में पड़ी दो बच्चों की मां, पता चलते ही पति ने उठाया ये कदम।

नारदीगंज दो शादीशुदा महिला पुरुष के बीच चल रहे अवैध संबंध तब ड्रामा में बदल गया जब ग्रामीणों ने ना सिर्फ प्रेमी की पिटाई कर दी बल्कि महिला से जबरन शादी करवा दी। प्रेमिका जहां दो बच्चों की मां थी वहीं प्रेमी भी पहले से तीन बच्चों का बाप है। घटना नारदीगंज थाना क्षेत्र के कहुआरा गांव का बताया जाता है जहां मुखिया की उपस्थिति में दो दो बच्चों की मां और तीन बच्चों के पिता की जबरन शादी करवाई गई। इस शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि अवधेश कुमार की पत्नी शर्मिला देवी का सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के नक्सेना जरहरिया गांव के विनय कुमार के साथ अवैध संबंध चल रहा था। शर्मिला दो बच्चों की मां है जबकि विनय तीन बच्चों का पिता है। दोनों नवादा में चार साल पहले मिले थे और तब से आपस में मिलना जुलना जारी था। मंगलवार की रात के अंधेरे में विनय अपनी प्रेमिका शर्मिला से मिलने उसके घर पहुंच गया, जहां गांव वालों ने दोनों को पकड़ कर प्रेमी विनय कुमार को जमकर पिटाई की और घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना के आधार पर एएसआई शिवनन्दन सिंह पुलिस जवानों के साथ कहुआरा गांव पहुंचे और दोनों को लेकर नारदीगंज थाना लाये। पुलिस ने दोनों को बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया गहन पूछताछ के बाद प्रेमी व प्रेमिका के परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर बुधवार को प्रेमी व प्रेमिका के स्वजन भी नारदीगंज थाना आये,जहां पर पुलिस ने दोनों को बॉन्ड बनाकर छोड़ दिया। उसके बाद दोनों के स्वजन चले गये।उसके बाद ग्रामीणों ने बुधवार को दोपहर के बाद नारदीगंज स्थित धनियावां रोड के किनारे शिव मंदिर में जरहरिया निवासी विनय कुमार व कहुआरा निवासी अवधेश कुमार की पत्नी शर्मिला देवी की शादी करा दी। शादी के बाद साथ नहीं गए प्रेमी-प्रेमिका अपनी प्रेमिका से शादी करने के बाद विनय अपने प्रेमिका को अपने साथ गांव जरहहिया नहीं लेकर गया।

बल्कि दोनों के अन्यंत्र जगह चले जाने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलने पर उसके पति अवधेश कुमार गुजरात से अपने गांव कहुआरा वापस लौट रहा है। वहीं विनय के ससुराल पैजुना के लोग इस तरह की शादी से चिंतित व परेशान है। वे अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। इस बावत थानाध्यक्ष मुकेश कुमार कहते हैं कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। किसी भी पक्ष से कोई भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। जबरन शादी के समय रो रही थी महिला वायरल वीडियो में दिख रहा है कि शादी के मांग में सिंदूर पड़ने वक्त शर्मिला का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। आंख से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था। लेकिन उसके आंसू पर किसी को हमदर्दी नहीं थी। इस शादी का गवाह बनने के लिए मुखिया दिनेश कुमार समेत गांव के अलावा आसपास के इलाके के लोग भी शामिल हुए। वीडियो में दिख रहा है कि महिलाओं ने शर्मिला को पकड़ रखा है और इसी बीच उसे सिंदूर दिलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *