Wednesday, September 30, 2026
Latest:
Featured

05-दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रथम दिन किसी अभ्यर्थी ने दाखिल नहीं किया नामनिर्देशन पत्र बिहार विधान परिषद के 05-दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामनिर्देशन की प्रक्रिया आज से प्रारंभ हो गई


नामनिर्देशन के प्रथम दिन मंगलवार को स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नामनिर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया गया।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामनिर्देशन की प्रक्रिया निर्धारित अवधि तक जारी रहेगी।
अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय के भीतर निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामनिर्देशन पत्र दाखिल कर सकेंगे।

नामनिर्देशन पत्र दाखिल करने के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी नियमों एवं प्रक्रियाओं का अनुपालन अनिवार्य होगा।

निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय द्वारा नामनिर्देशन प्रक्रिया को लेकर आवश्यक प्रशासनिक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं तथा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

निर्वाचन से संबंधित सभी गतिविधियों की निगरानी एवं संचालन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुरूप किया जा रहा है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *