Featured

आपदा से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को ₹4-4 लाख का अनुग्रह अनुदान चेक प्रदान

राज्य सरकार की आपदा राहत योजना के तहत आपदा में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को आर्थिक सहायता अनुदान राशि माननीय मंत्री मद्यनिषेध उत्पाद निबंधन विभाग बिहार सरकार श्री मदन सहनी द्वारा लाभुकों के बीच ₹4-4 लाख की अनुग्रह अनुदान राशि का चेक वितरित किया गया।

साथ ही हनुमाननगर अंचल के मिठ्ठू कुमार तथा बहादुरपुर अंचल के तीन आपदा से मृतक चंदन राम, हीरा देवी, अकरम के आश्रित को चार लाख रुपये के अनुग्रह अनुदान चेक का भुगतान किया गया।

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार आपदा में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत शीघ्र अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है,ताकि प्रभावित परिवारों को समय पर आर्थिक संबल मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *