Featured

नियोजन सहायता किट प्राप्त करने के लिए 20 अगस्त 2026,अपराह्न 05:00 बजे तक करें आवेदन

 

 

सहायक निदेशक नियोजन, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा द्वारा बताया गया है कि निःशक्तजनों के लिए नियोजन सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांगजनों हेतु 31 अगस्त 2026 को नियोजन-सह-मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस शिविर में पात्र दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप नियोजन सहायता किट उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे रोजगार एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकें।

नियोजन सहायता किट प्राप्त करने के इच्छुक पात्र दिव्यांगजनों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन दिनांक 20 अगस्त 2026 के अपराह्न 05:00 बजे तक अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा में जमा किए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *