Featured

अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में मिथिला लोक उत्सव आयोजित हेतु बैठक

दरभंगा, 07 फरवरी, 2026:- जिलाधिकारी दरभंगा के निर्देश के आलोक में आज अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री सलीम अख्तर की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में मिथिला लोक उत्सव 2025–26 को लेकर बैठक आयोजित।
मिथिला लोक उत्सव का आयोजन 28 फरवरी एवं 01 मार्च 2026 को किया जाएगा।
बैठक में बताया गया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों सम्मिलित होने वाले कलाकार अपना आवेदन सामान्य शाखा दरभंगा में 16 फरवरी 2026 तक अपना आवेदन जमा करेंगे।
मिथिला लोक महोत्सव के दौरान मिथिला की समृद्ध लोक परंपरा, कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न विधाओं के उत्कृष्ट कलाकारों को” सम्मानित किए जायेंगे। साथ ही सर्व भाषा कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न भाषाओं के कवि अपनी रचनाएँ प्रस्तुत करेंगे।
बैठक में बताया गया कि मिथिला लोक उत्सव के अवसर पर नौकायन प्रतियोगिता का आयोजन हराही तालाब में किया जाना है। साथ ही कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जायेगा।
मिथिला पेंटिंग प्रतियोगिता दीवाल पर पेंटिंग के माध्यम से आयोजित करने का निर्णय लिया गया,जिसमें 14 वर्ष से 18 वर्ष तक एवं 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी भाग लें सकेंगे तथा दोनों आयु वर्गों के लिए प्रतियोगिता आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ तथा खेल एवं अन्य गतिविधियाँ नेहरू स्टेडियम,पोलो मैदान में आयोजित होगी।
कार्यक्रम में नौकायन प्रतियोगिता,कबड्डी प्रतियोगिता एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। साथ ही,सभी विभागों द्वारा अपने-अपने सूचना एवं प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएँगे।
बताया गया कि उक्त उत्सव में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाए,जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को मंच एवं पहचान मिल सके।
बैठक में उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला खेल पदाधिकारी दरभंगा परिमल,वरीय उप समाहर्ता श्रीमती वृषभानु चंद्रा, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री चंदन कुमार सहित सदस्य श्री कमलाकांत झा, श्री नवीन सिन्हा, श्री जितेंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *