Featured

तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण

दरभंगा में दीदियों को शासन एवं नेतृत्व पर तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का सफल आयोजन
दरभंगा के श्यामा रेजीडेंसी होटल में शासन एवं नेतृत्व विषय पर तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी 32 मॉडल संकुल संघों के एंकर पर्सन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस प्रशिक्षण का संचालन जिला आईबीसीबी टीम द्वारा आईबीसीबी प्रबंधक श्री शांतनु ठाकुर के नेतृत्व में किया गया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दीदियों के संगठनों के सतत विकास के लिए मजबूत शासन व्यवस्था,पारदर्शिता और कुशल नेतृत्व अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से इस तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, ताकि दीदियों को संगठन संचालन की व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक जानकारी मिल सके।
जिले के प्रशिक्षण पदाधिकारी श्री अमित सिंह एवं कुमार उत्तम ने प्रशिक्षण सत्रों का सरल,प्रभावी और रोचक तरीके से संचालन किया।
उन्होंने संकुल संघ के पंजीकरण,वार्षिक आम सभा, कार्यकारिणी की भूमिका,आगामी कार्ययोजना,शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, आजीविका संवर्धन तथा संगठन की मजबूती जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न समूह गतिविधियों,खेलों एवं अभ्यास सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को शासन एवं नेतृत्व की व्यवहारिक समझ विकसित कराई गई। केस स्टडी के माध्यम से यह बताया गया कि सफल संगठन किस प्रकार कार्य करते हैं और किन प्रक्रियाओं का पालन करते हैं।

इसी क्रम में संचार प्रबंधक श्री राजा सागर ने केस स्टडी के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि केस स्टडी किसी भी संगठन की सफलता,संघर्ष,नवाचार एवं उपलब्धियों का सजीव दस्तावेज होती है,जो न केवल वर्तमान कार्यों का मूल्यांकन करने में सहायक होती है, बल्कि भविष्य की योजनाओं के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान करती है।
उन्होंने प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र की जीविका दीदियों के कार्यों,उपलब्धियों और सफलताओं को नियमित रूप से लिखित एवं दृश्य माध्यमों में संकलित करना चाहिए ताकि अन्य समूह भी उनसे प्रेरणा ले सकें।
क्षेत्रीय समन्वयक सोफ़िया ने बताया उनको इस प्रशिक्षण में बहुत महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुयी है जिसका उपयोग वो प्रखंड अंतर्गत जीविका दीदियों को प्रशिक्षित करने में करेंगी जिससे सामुदायिक संगठनों अधिक सशक्त होगा।

प्रशिक्षण के अंतर्गत सीबीओ (CBO) एचआर प्रणाली, कैडर चयन प्रक्रिया, इकरारनामा, निष्कासन नीति, सीएलएफ कैडर की भूमिका, कार्य मूल्यांकन, समीक्षा प्रक्रिया एवं मानदेय भुगतान प्रणाली की भी विस्तृत जानकारी दी गई।

इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम से प्रतिभागियों में नेतृत्व क्षमता, संगठनात्मक दक्षता, आत्मविश्वास एवं कार्यकुशलता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को अपने-अपने संकुल संघों में लागू करने का संकल्प लिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *