Featuredदरभंगाप्रादेशिक

ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान।

दरभंगा। शहर में नियम तोड़कर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नही है। नव पदस्थापित ट्रैफिक डीएसपी काफी शख्त दिख रहे है।खुद रोड पर खरे हो कर चेकिंग अभियान चला रहे है।नाबालिग जो बिना लाइसेंस के बाइक चलाते है उनपर उनकी कड़ी निगाह है।डीएसपी के नेतृत्व में चला वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दर्जनों वाहन चालकों से हजारों की राशि बतौर जुर्माना वसूला गया।जिन लोगो ने मौके पर जुर्माना की राशि चुकता नही किया उनके गाड़ी को जब्त कर थाना लाया गया।पूछने पर ट्रैफिक डीएसपी राजकिशोर कुमार ने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार चलाया जाएगा। जो लोग नियम तोड़ कर गाड़ी चलाते पकड़े जाएंगे उन पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।अक्सर देखा जाता है कि नाबालिग गाड़ियों को नियम तोड़ कर चलाते है।नाबालिग अगर गाड़ी चलाते पकड़ा जाता है तो उसके गार्जियन के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वन वे का उलंघन करने वाले, जहां तहां पार्किंग करने वाले पर भी कार्रवाई किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *