Featured

तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब:दरभंगा में सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा, मंत्री बोले- तिरंगा स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक।

दरभंगा में भाजपा की तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा आयकर चौराहा से शुरू होकर दरभंगा टावर चौक पर समाप्त हुई। भाजपा दरभंगा पश्चिमी जिला अध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण चौधरी मन्ना के नेतृत्व में निकली यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और युवा शामिल हुए।

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि तिरंगा हमारे स्वतंत्रता संग्राम, बलिदान और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने की अपील की। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत कर रहा है।

दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन के दौरान पीड़ित लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि 1947 में धर्म के आधार पर हुआ देश का विभाजन इतिहास का काला अध्याय है।

कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री हरि सहनी, केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। यात्रा के दौरान स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति गीत गाए और राष्ट्रीय नारे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *