नाबालिग लड़के के साथ यौन शोषण, पकड़ा गया शातिर।
नगर थाना की पुलिस टीम और सशस्त्र बल मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस टीम और सशस्त्र बल मौके पर पहुंची। पीएचईडी सरकारी आवास के पास जांच की गई। आसपास मौजूद लोगों और पीड़ित के परिजनों से पूछताछ की गई। परिजनों ने बताया कि उनके नाबालिग बेटे को पीएचईडी में कार्यरत चपरासी मो. अब्दुल मजिद बहला-फुसलाकर अपने सरकारी आवास में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़ित नाबालिग से पूछताछ की। इसके बाद आरोपी मो. अब्दुल मजिद को हिरासत में लिया गया। घटना स्थल की जांच एफएसएल टीम से कराई है ।
पीड़ित और आरोपी दोनों का मेडिकल जांच सदर अस्पताल बेगूसराय में कराया गया
पीड़ित और आरोपी दोनों का मेडिकल जांच सदर अस्पताल बेगूसराय में कराया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है। इसमें धारा 75(2), 127(2), 115(2), 198, 199 बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 4/6 लगाई गई है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मो. अब्दुल मजिद है। उसकी उम्र करीब 52 साल है। वह मूल रूप से करबला थाना फुलवारीशरीफ जिला पटना का रहने वाला है। वर्तमान में वह नगर थाना क्षेत्र के पीएचईडी सरकारी आवास बेगूसराय में रह रहा था।
