Featured

बेगूसराय में किशोर की हत्या, अपने ही चाचा पर लगा आरोप।

मौके पर पहुंची पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार वह सोमवार की शाम अपने घर से चैती दुर्गा मेला देखने के लिए निकला था. इसके बाद वह वापस नहीं लौट सका. देर शाम होने के बाद भी जब सुनील वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने खोज बीन शुरू की, लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल पाया. परिजन खोजबीन करते हुए रात करीब 11 बजे घर से एक किलोमीटर दूर अपने डेरा पर गए, तो डेरा पर घर के बल्ली से रस्सी के सहारे सुनील का शव लटका हुआ था. घटना की सूचना पाकर पहुंची बछवाड़ा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

जमीन विवाद में हत्या की आशंका

घटना के संबंध में मृतक के पिता सेठो महतो ने बताया कि उसका छोटे भाई के साथ घर और जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. होली के समय ही उसने धमकी दी थी. आरोप लगाया है कि उसके छोटे भाई ने ही उसके बेटे की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया. घटना के बाद से आरोपी चाचा घर छोड़कर फरार है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *