Featured

समस्तीपुर : कुएं में 3 बच्चों का तैरता शव देख गांव वालों के उड़े होश, पुलिस ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

पति-पत्नी में हुआ था आपसी विवाद

घटना के संबंध में बताया जाता है कि चकमासी थाना क्षेत्र के माली नगर वार्ड 8 निवासी चंदन मेहता और उसकी पत्नी सीमा देवी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ घर में पति-पत्नी के अलावा तीन बच्चे रहते थे. दोपहर में तीनों बच्चे का व स्थानीय लोगों ने कुआं में देखा तो सनसनी फैल गई. तीनों मासूम की हत्या किन कारणों से की गई. अभी तक इसका स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है.

जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

मृतक बच्चों की पहचान 6 साल का तरुण कुमार 4 साल की तान्या कुमारी और 2 साल का तनिष्क कुमार के रूप में हुई है. सभी का शव बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *