Featured

सहरसा : विकलांग महिला की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, अस्पताल गेट पर ही हुआ हादसा

जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक विकलांग महिला की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा सोनवर्षा राज प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र के बाहर हुआ, जहां महिला विकलांगता का फॉर्म भरने आई थी। जैसे ही वह अस्पताल के गेट के पास सड़क पार कर रही थी, एक अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।मृतक महिला की पहचान दयावती देवी के रूप में हुई है, जो सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के बेहटा मोहनपुर गांव के रहने वाली थीं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई शुरू की। मृतक महिला का शव देर रात करीब 10 बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेजा गया।घटना की जानकारी मिलने पर महिला के परिवार में कोहराम मच गया, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस अब अज्ञात वाहन की पहचान करने के लिए जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *