Featured

दरभंगा: विद्युत संबंधित कार्य के लिए कई पदों पर आवेदन शुरू:दरभंगा जिला विकास शाखा ने किया घोषणा, NIC वेबसाइट पर पूरी जानकारी

दरभंगा में विद्युत संबंधित कार्य के लिए विद्युत पर्यवेक्षक को क्षमता प्रमाण पत्र, तरकर्मी वायरमैन परमिट और विद्युत संवेदक को जिला स्तर पर लाइसेंस दिया जाना है। जिसको लेकर वरीय उप समाहर्ता विद्युत सह सचिव दरभंगा ने तिथि की घोषणा कर दी है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी जिला विकास शाखा दरभंगा से आवेदन प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र को सही तरीके से भरकर 13 नवंबर 2024 को 4:00 बजे अपराह्न तक जमा कर करवाना है। वहीं इसकी परीक्षा की जानकारी भी दी गई।

NIC के वेबसाइट से ले सकते हैं जानकारी

जिला विकास शाखा द्वारा बताया गया है कि अभ्यर्थी आवेदन पत्र NIC के वेबसाइट darbhanga.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। विद्युत पर्यवेक्षक और तरकर्मी की मौखिक परीक्षा 17 नवंबर 2024 को सुबह 11:00 बजे होगी। विद्युत पर्यवेक्षक एवं तरकर्मी की परीक्षा के लिए आवेदन पत्र एवं न्यूनतम अर्हता संबंधित जानकारी जिला विकास शाखा दरभंगा से प्राप्त किया जा सकता है।

अभ्यर्थी NIC के वेबसाइट darbhanga.nic.in से भी अहर्ता से जुड़ी जानकारियां और निर्देशों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *