Featured

समस्तीपुर : टेंशन में रहती थी सुसाइड करने वाली महिला सिपाही:दुपट्टे से लटकी मिली थी लाश, तीन डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमॉर्टम

पुलिस लाइन की इसी बैरक के बाथरूम में वंदना का मिला था शव
सिपाही वंदना सुसाइड कांड में सदर अस्पताल के तीन डॉक्टरों की मेडिकल टीम ने करीब 2 घंटे तक पोस्टमॉर्टम किया। मेडिकल टीम में खुद अस्पताल उपाध्यक्ष डॉक्टर नागमणि राज के अलावा डॉक्टर शशी कुमार और डॉक्टर साजिदा शामिल हुई।

माना जा रहा है कि अगले दो-तीन दिनों में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ जाएगी। उधर, मुफस्सिल पुलिस ने इस मामले में यूडी केस दर्ज किया है। साथ ही मामले का अनुसंधान खुद मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद कर रही हैं।

हालांकि घटना के 24 घंटा से अधिक समय गुजर जाने के बावजूद पुलिस यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि आखिर वंदना किस कारण से टेंशन में रहती थी। चुकी घटना की सूचना के बाद पहुंचे उनके भाई लाल कुमार जो आर्मी में है वे टेंशन की बात से इनकार करते हैं।

उन्होंने बताया कि रात में ही मेरी और मां से वंदना की बातचीत हुई थी। टेंशन के बारे में कोई भी जानकारी वंदना ने नहीं दी।

समस्तीपुर पुलिस लाइन के बैरक में वंदना के साथ रहने वाली पुलिस कर्मियों ने बताया कि वंदना काफी टेंशन में रहती थी। परिवार के लोगों से संबंध उतना अच्छा नहीं था। जिस कारण सहकर्मी उसे अक्सर समझाया भी करती थी। बावजूद काफी टेंशन में रहती थी।

इसी बैरक में रहती थी वंदना।
भाई और मां से बात हुई थी

सिपाही वंदना के भाई लाल कुमार ने बताया कि उनके पिता विजेंद्र यादव किसान हैं। वंदना का कभी किसी के साथ तनाव नहीं हुआ। बुधवार रात करीब 9:00 बजे वंदना का फोन आया था। वह कह रही थि छठ के मौके पर घर नहीं आ पाऊंगी मां के लिए सारी खरीद लेना। बाद में उसने मां से भी फोन पर बातचीत की थी। तनाव के बारे में कुछ भी नहीं बताया।

सिपाही वंदना का भाई और आर्मी का जवान लाल कुमार।
दुपट्टे के सहारे लटका मिला था शव

समस्तीपुर पुलिस लाइन के महिला बैरक में गुरुवार सुबह महिला सिपाही वंदना का शव बाथरूम में खिड़की से दुपट्टे के सहारे लटक का हुआ मिला था। उसका मोबाइल फोन भी बाथरूम में ही था। जिसे पुलिस ने जब्त किया है। घटना के बाद फॉरेंसिक विभाग की टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना कर सैंपल जब्त किया है। बाथरूम को सील कर दिया है। जहां शव मिला था।

निजी कारणों से तनाव में रहती थी वंदना : एएसपी

ASP संजय पांडे ने बताया वंदना के साथ रहने वाले पुलिस कर्मियों से पूछताछ की गई है। वंदना निजी कारणों से तनाव में रहती थी, जो घटना का कारण हो सकता है। पुलिस इस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद पहुंचे उनके परिवार के लोगों ने भी कुछ खास नहीं बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *