बेगूसराय : बेगूसराय उप नगर आयुक्त ने भतीजी से की लव मैरिज:शादी के बाद लड़की बोली- प्यार किया है कोई गुनाह नहीं, घर वालों ने झूठा केस किया है ।
बेगूसराय के उप नगर आयुक्त ने अपनी भतीजी से लव मैरिज की है। शादी के बाद दोनों ने वीडियो जारी कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। बेगूसराय के उप नगर आयुक्त ने अपनी भतीजी से लव मैरिज की है। शादी के बाद दोनों ने वीडियो जारी कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। बेगूसराय नगर निगम के उप नगर आयुक्त शिव शक्ति कुमार (31) ने अपनी भतीजी सजल सिंधु (24) से लव मैरिज कर ली है। 14 अगस्त को खगड़िया के कात्यायनी मंदिर में दोनों ने शादी की। शादी के तीन दिन बाद दोनों ने एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में सजल सिंधु ने कहा है कि 12वीं क्लास से हमारा अफेयर चल रहा था। हमने प्यार किया है कोई गुनाह नहीं। लड़की के घर वालों ने बेगूसराय के उप नगर आयुक्त पर लड़की के अपहरण का केस दर्ज कराया था। 2015 से हम दोनों साथ हैं सजल ने कहा कि ‘हम लोगों का पैतृक निवास एक ही जगह है। 2015 से हम दोनों एक-दूसरे के साथ हैं। 2015 में मैट्रिक पास करने के बाद मैं बीएचयू बनारस के सेंट्रल हिंदू गर्ल स्कूल में इंटर की पढ़ाई करने के लिए गई। शिव शक्ति पीजी करने गए थे। हम दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे, वहीं मिले। पहले से विचार को समझते थे, वहां वक्त मिला तो एक-दूसरे की विचारधारा को गहराई से जाना-समझा। धीरे-धीरे प्रेम बढ़ते गया। 14 अगस्त को हमने खगड़िया के चर्चित शक्तिपीठ मां कात्यायनी के समक्ष प्रेम विवाह कर लिया।’
10 साल से है हमारा अफेयर सजल ने कहा कि ‘2 जनवरी 2023 को मेरे पिताजी का निधन हो गया, डेढ़ साल में मैं मानसिक दबाव में रही, टूट रही थी। अब मां दुर्गा और भगवान कृष्ण के आशीर्वाद से शिव शक्ति सहभागी बने हैं। शिव शक्ति के खिलाफ वैशाली में FIR दर्ज हुई है। जिसमें उनके जीजा, मां और पुणे में कार्यरत भाई के अलावा एक अन्य लोगों को भी नामजद किया गया है। केस कर हम दोनों के जीवन और शिव शक्ति के कार्य को डिस्टर्ब करने का प्रयास किया गया है। मैं शिव शक्ति को 10 साल से जानती हूं, लेकिन परिवार को 24 सालों से जान रही हूं। हमारे परिवार के लोग किताब में पढ़े चीज को जीवन में शामिल करें, हमारे रिश्ते को स्वीकारें। उप नगर आयुक्त से शादी करने के बाद सजल ने कहा कि अपहरण का आरोप झूठा है।
बिना छुट्टी उप नगर आयुक्त गायब सजल सिंधु के चाचा अरुण कुमार राय ने उप नगर आयुक्त शिव शक्ति के खिलाफ वैशाली में अपहरण का मामला दर्ज कराया है। इसके साथ ही मेयर से भी शिकायत की है। लड़की के चाचा ने जो आवेदन दिया है, उसमें उन्होंने कहा है कि बेगूसराय नगर निगम में पोस्टेड शिव शक्ति कुमार रिश्ते में मेरा चचेरा भाई है। उसने 12 अगस्त की सुबह मेरी भतीजी सजल सिंधु (24) का अपहरण किया और बेगूसराय नगर निगम कार्यालय ले आया। खोजबीन करते हुए बेगूसराय पहुंचे तो नगर निगम कार्यालय में रिकॉर्ड एक वीडियो मिला। जिसमें अपहृत सजल सिंधु से जबरन बयान दिलाया गया है। वहीं मेयर का कहना है कि उप नगर आयुक्त शिव शक्ति बिना छुट्टी अप्रूव हुए ही गायब हो गए हैं। जांच में पता चला है कि उनका व्यवहार भी ठीक नहीं है। लड़की के परिजनों की शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने उप नगर आयुक्त की तलाश में जुटी है।
बेगूसराय नगर निगम के उप नगर आयुक्त शिव शक्ति कुमार (31) अपनी भतीजी सजल सिंधु (24) संग लापता है। परिवार ने उप नगर आयुक्त पर अपहरण का आरोप लगाया है। इधर दोनों का एक वीडियो सामने आया है। 19 सेकेंड के इस वीडियो में रिश्ते में भतीजी लगने वाली लड़की कह रही है- ‘हम दोनों 10 साल से एक-दूसरे से प्यार करते हैं। अब दोनों शादी करने जा रहे हैं। ये मेरा अधिकार है कि मैं अपने पसंद के लड़के से शादी करूं।’ वीडियो में वो अपना सजल सिंधु भी बता रही है।
