Featured

दरभंगा : वीणा वाटिका के फ्लैट में गुणवत्ता : मैथिली 

दरभंगा वीणा वाटिका की टीम दिन-रात एक करके काम कर रही है। इसी का नतीजा है कि रेरा प्राधिकरण ने वीणा वाटिका को 2027 तक ग्राहकों को फ्लैट उपलब्ध कराने के लिए समय-सीमा तय कर रखा है। लेकिन, वीणा वाटिका तय समय से पहले ही वर्ष 2025 के जनवरी से ही अपने ग्राहकों को फ्लैट उपलब्ध कराना शुरू कर देगा। ये बातें दिल्ली मोड़ स्थित वीणा वाटिका के परिसर में वीणा वाटिका की ब्रांड एंबेसडर मैथिली ठाकुर ने कहीं। ठाकुर ने कहा कि वीणा वाटिका के फ्लैटों की गुणवत्ता को देखकर ही ब्रांड एंबेसडर होने के साथ ही वीणा वाटिका में फ्लैट की भी मालकिन हूं। एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक विजय सिंह ने कहा कि मैथिली ठाकुर मिथिला ही नहीं आज देश की बेटी बन चुकी हैं। वीणा वाटिका के चेयरमैन कृष्णकांत ठाकुर ने कहा कि 2025 के जनवरी माह से ही ग्राहकों को फ्लैट उपलब्ध कराना शुरू कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *