Wednesday, September 30, 2026
Latest:
Featured

बेगूसराय: बारिश के दौरान ठनका गिरने से महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल, छत पर कपड़े उठाने गई थी

बिहार के बेगूसराय जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र में बारिश के दौरान ठनक गिरने से महिला फरजाना खातून की मौत हो गई और उनके पति मोहम्मद हयात घायल हो गए। फरजाना कपड़ा उठाने छत पर गईं थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

बेगूसराय में बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई और उसका पति घायल हो गया। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बरौनी नगर परिषद वार्ड नंबर 3 शांति नगर मोहल्ले की है। मृतक महिला की पहचान मोहम्मद हयात की पत्नी फरजाना खातून के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बारिश शुरू होने पर फरजाना खातून घर की छत पर कपड़े उठाने गई थीं। तभी अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरी और फरजाना उसकी चपेट में आ गईं।

बेगूसराय में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। पत्नी को बचाने में पति भी झुलसा आवाज सुनकर फरजाना के पति मोहम्मद हयात भी छत पर पहुंचे और उन्हें बचाने की कोशिश की। इस दौरान वह भी बिजली की चपेट में आकर घायल हो गए। बिजली गिरने से फरजाना खातून की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और घायल मोहम्मद हयात को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया सूचना मिलने पर फुलवरिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भिजवा दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के सभी लोग सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। बेगूसराय में हुई आज तीन घंटे तक झमाझम बारिश बता दें, आज बेगूसराय में 3 घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे शहर में जल जमाव की स्थिति हो गई है। खासकर शहर के स्टेशन रोड़, कॉलेजिएट स्कूल रोड में घुटनों भर पानी सड़कों पर लग गया। सड़क पर पानी भराव से सबसे ज्यादा कठिनाई छात्र-छात्राओं को हुई। स्थानीय लोगों में जल जमाव को लेकर आक्रोश है कि नगर निगम प्रशासन ने समय से पहले कोई जल निकासी की ठोस व्यवस्था नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *