अररिया : जबरन उठाकर करा देंगे बियाह… बिहार में माट साहब को मिली धमकी तो हांफने लगा एस सिद्धार्थ का विभाग

बिहार के अररिया जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सरकारी स्कूल में नियुक्त नए शिक्षक पर शादी के लिए दबाव बनाया जा रहा है। यह मामला अररिया जिले के चिकनी गैरा स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय से जुड़ा है। कक्षा 9-10 के शिक्षक आशीष गौरव ने अपने सहकर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।  शिकायत सहकर्मी शिक्षकों पर धमकाने का आरोप शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ

अररिया: बिहार में बहाल बीपीएससी शिक्षक सबसे अधिक शादी योग्य माने जा रहे हैं। आज की तारीख में सबसे अधिक मास्टर साहब ( माट साहब ) की डिमांड है। यही कारण है कि कुंवारों शिक्षकों पर शादी का दबाव बढ़ गया है। इतना ही नहीं अब तो जबरन शादी के लिए धमकी भी दी जा रही है। बिहार के अररिया में एक शिक्षक को जबरन शादी कराने की धमकी दी गई है। मामला प्रकाश में आने के बाद शिक्षा विभाग हैरान है। ग्रामीणों के साथ शिक्षकों पर भी आरोप पूरा मामला अररिया के चिकनी गैरा उच्च माध्यमिक विद्यालय का है। शिक्षक आशीष गौरव ने सहयोगी टीचर और ग्रामीणों द्वारा अपहरण कर जबरन शादी कराने की धमकी मिलने की शिकायत की है। शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी शिक्षकों राजकिशोर, लक्ष्मण, शाहीन परवीन, जहां आरा को चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।

Darbhanga Office: