सीवान के महाराजगंज में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मार हत्या कर दी है। युवक का शव सड़क किनारे से मिला है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या को लेकर आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी कर प्रदर्शन किया है। आक्रोशित लोग अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं आपसी रंजिश में घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है।