News Today Darbhanga
  • Homepage
  • Featured
  • Darbhanga Office in Featured

समस्तीपुर : पत्रकारिता में युवाओं के लिए अपार संभावनाए।

समस्तीपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर द्वारा कार्यक्रम संयोजक प्रिया कुमारी के नेतृत्व में महिला महाविद्यालय में आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर में छात्राओं को पत्रकारिता का प्रशिक्षण दिया गया। पत्रकारिता के सत्र में वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार ने कहा कि पत्रकारिता ऐसा क्षेत्र है जिसमें युवाओं के लिए रोजगार की कमी नहीं हैं। इसलिए युवाओं को सामान्य कोर्स की बजाए पत्रकारिता जैसे प्रोफेशनल कोर्स की ओर ज्यादा रूझान हो गया है। यह करियर के साथ-साथ अभिव्यक्ति का बेहतर माध्यम भी है। वर्तमान में समाचार-पत्रों व न्यूज चैनलों की बढ़ती संख्या से युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाएं बहुत ज्यादा हो गई हैं। उन्होंने बताया कि पत्रकारिता और जनसंचार में रोजगार की वृहद संभावनाएं है। इस क्षेत्र में विद्यार्थी पत्रकारिता, जनसंचार, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, ग्राफिक्स, एनिमेशन एवं मल्टीमीडिया के क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर सकते है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा आयोजित की गई भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर के माध्यम से उन्होंने छात्राओं को स्क्रिप्ट राइटिंग और कैमरा के बारे में भी जानकारी दी। मौके पर मोती कुमारी, कोमल कुमारी, रिया राज, अनामिका प्रकाश, इरा प्रकाश, कविता कुमारी, पल्लवी कुमारी आदि उपस्थित थी।

Next Read: बिहार : बिहार के 9 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट:अरवल में लू से 5 लोगों की मौत; लगातार 5वें दिन भी बक्सर रहा सबसे गर्म »
Darbhanga Office:
Leave a Comment

All Rights Reserved | View Non-AMP Version

Powered by AMPforWP