पागल गीदड़ के काटने से आधा दर्जन लोग घायल।

बिरौल प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर गांव में गीदड़ का आतंक जारी है। दूसरे दिन सोमवार को पागल गीदड़ ने आधा दर्जन लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। स्थानीय लोग दहशत में हैं। पीड़ित देव शरण मंडल, सहदेव कमती, शम्भू मंडल ने बताया कि सभी का स्थानीय स्तर पर इलाज किया गया है। इससे एक दिन पूर्व रविवार को तीन लोगों को गीदड़ ने जख्मी कर दिया था। स्थानीय जीवछ सदा, पवन मंडल, प्रेम किशोर मिश्र, मनोज कुमार झा ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि जल्द वन विभाग इस गीदड़ को अपने कब्जे में लेकर आम लोगों को दहशत से बाहर निकाले।

Darbhanga Office: