बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में शौच करने खेत पर गई एक महिला के साथ बदमाशों ने गैंगरेप का किया प्रयास।

बिहार के बेगूसराय में शौच करने खेत पर गई एक महिला के साथ बदमाशों ने गैंगरेप का प्रयास । जब महिला ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने महिला के गले पर चाकू चला दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना छौराही थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

विरोध करने पर महिला पर चाकू से हमला बताया जा रहा है कि शनिवार की रात बरदाहा मुसहरी गांव की एक महादलित महिला को खेत में धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को इलाज के लिए आनन-फानन में छौड़ाही पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया है। महिला को पकड़ रेप का प्रयास घटना के संबंध में बताया गया कि शनिवार रात मुसहरी टोला की कुछ महिलाएं शौच के लिए गांव से दक्षिण पश्चिम बहियार गई थी। बहियार में सड़क किनारे बदमाशों ने एक महिला को पकड़ लिया और उसके साथ रेप का प्रयास किया। इसके बाद उसके विरोध करने पर उसके गले पर चाकू चला दिया। महिला का गला कट गया। महिला के कराहने की आवाज सुनकर वहां महिलाएं गई तो चार-पांच अज्ञात व्यक्ति महिला पर धारदार हथियार से हमला कर रहे थे। लोगों को आते देख हमलावर वहां से भाग गए। महिला का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा: थानाध्यक्ष घटना की सूचना तुरंत गांव में फैल गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि महिला की हालत गंभीर है। उसे बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर किया है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि किस वजह से महिला पर हमला किया गया है।

Darbhanga Office: