लोकसभा चुनाव का आज अंतिम चरण है टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के कदम कुआं में मतदान करने पहुंचे। वहीं उन्होंने कहा कि वोट पटना में है इसलिए पटना खास तौर पर वोट देने के लिए आया हूं और मैं चाहूंगा लोग आए और अपना मत का प्रयोग करें। अपने उज्जवल भविष्य के लिए वोट जरूर डालें। उन्होंने कहा कि भाजपा के सारे नारे हवा हवाई हो जाएंगे। जनता का आक्रोश भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ में है। जनता का पूरा समर्थन जो है इंडिया गठबंधन के साथ है।
वरिष्ठ अभिनेता और आसनसोल लोकसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि इंडिया गठबंधन जीतने जा रहा है। अब, यह ‘मुद्दा’ बनाम ‘मोदी’ है। पीएम मोदी की कोई गारंटी वास्तविकता नहीं बन पाई है। पीएम मोदी की विश्वसनीयता खत्म हो गई है। अपने अनुभव से, मैं कह सकता हूं कि भाजपा और उसके सहयोगी 150-200 सीटों तक भी नहीं पहुंच पाएंगे।