मधुबनी: अज्ञात अपराधियों ने कर दी बाइक एजेंसी के अकाउंटेंट की गोली मारकर हत्या।

न्यूज डेस्क: बिहार के मधुबनी में एकबार फिर अपराधियों को तांडव देखने को मिला है। मधुबनी शहर के नगर थाना क्षेत्र के राम चौक के पास गुरुवार की रात करीब 9 बजे अज्ञात अपराधियों ने बाइक एजेंसी के अकाउंटेंट की गोली मारकर हत्या कर दिया। घटना के वक्त अकाउंटेंट ऑफिस से अपने घर को जा रहे था। जहां घर के पास पहुंचते ही बदमाशों ने उसपर फायरिंग कर दिया।

इसके बाद स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र के सीसवार बाजार निवासी पंडित शाह के पुत्र धीरज कुमार शाह(32) के रूप में हुई है। मृतक मधुबनी शहर में राम चौक पास किराए के मकान में रहता था।

बताया जा रहा है कि धीरज के घर के पास घर के पास अपराधी पहले से घात लगाए बैठे थे। जैसे ही वह घर के करीब पहुंचा अपराधियों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ जमीन पर गिरा देख स्थानीय लोग उसे मधुबनी सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां अस्पताल ले जाने के क्रम में ही युवक की मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी के बाद एसडीपीओ राजीव कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच में जुट गए। वहीं घटना के बाद से इलाके में दहशत है।

Darbhanga Office: