मौसम पूर्वानुमान : पांच दिनों तक हिट वेव चलने की संभावना।

जाले। कृषि विज्ञान केंद्र, जाले द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि 24 से 28 अप्रैल तक दरभंगा जिला सहित सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के जिलों में अगले दो दिनों तक आसमान में हल्के बादल छा सकते है।

हलांकि, पूर्वानुमानित अवधि में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

जबकि न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। इस अवधि में हीट वेव तथा प्रचंड गर्मी की स्थिति बनी रहने का अनुमान है। हीट वेव से राहत मिलने की सम्भावना बहुत कम है।

इस अवधि में सतही हवा की गति तेज रह सकती है। औसतन 16 से 20 कि0मी0 प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की सम्भावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 60 से 70 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 40 प्रतिशत

रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में मौसम के शुष्क एवं गर्म मौसम रहने की संभावना को देखते हुए किसान भाई गेहूं, अरहर एवं मक्का फसल की कटनी एवं दौनी के कार्य को प्राथमिकता दें।

गेहूूं एवं मक्का के दानों को अच्छी तरह धूप में सुखाने के बाद भंडारण करें। भंडारण के लिए जुट के बोरे की व्यवस्था कर लें एवं बोरे को पलटकर अच्छी प्रकार घुप में सुखाकर कीट रहित कर लें।

रबी फसल की कटाई के बाद खाली खेतों की गहरी जुताई कर खेत को खुला छोड़ दें ताकि सूर्य की तेज धूप मिट्टी में छिपे किड़ों के अण्डे, प्युपा एवं घास के बीजों को नष्ट कर दें।

हीट वेव की स्थिति को देखते हुए पालतू जानवरों तथा दुधारू पशुओं के रख-रखाव तथा खान-पान की विशेष ध्यान रखें। छायादार स्थानों पर रखें, स्वच्छ पानी पिलायें।

Nt Office: