दरभंगा। जिलाधिकारी राजीव रौशन ने एईएस/जेई (चमकी बुखार) कालाजार एवं मलेरिया रोकथाम को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को कई निर्देश दिये है।
उन्होनें आर.बी.एस.के. के वाहनों में जिंगल एप के माध्यम से “चमकी को धमकी” का प्रचार-प्रसार करने एवं आशा के द्वारा ग्रामीण को जागरूक करना सुनिश्चित करने के लिए सभी बी.डी.ओ एवं प्रभारी चिकत्सा पदाधिकारी को निर्देशित किया है।
उन्होंने कहा कि यह जानकारी लोगों में अवश्य पहुंचनी चाहिए कि कोई भी बच्चा रात में खाली पेट नहीं सोये। रात में सोने से पहले बच्चे को भरपेट खाना जरूर खिलायें, यदि संभव हो तो कुछ मीठा भी खिलाएं।
रात के बीच में एवं सुबह उठते ही देखें कि कहीं बच्चा बेहोश या उसे चमकी तो नहीं। बेहोशी या चमकी दिखते ही आशा को सूचित कर तुरंत नि:शुल्क 102 एम्बुलेन्स या उपलब्ध वाहन से नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र ले जाये।
आंगनवाडी केन्द्रों के पोषक क्षेत्र में छोटे बच्चों को रात्रि खीर या हलुआ को वितरण, ओआरएस एवं पारासीटामोल की उपलब्धता एवं सेविका, सहायिका के माध्यम से मस्तिष्क जवर से बचाव हेतु क्या करें क्या न करें” से संबंधित घोषणा-पत्र संदेश घर-घर पढ़कर
सुनावें। उन्होंने कहा कि समुचित ईलाज हेतु चिकित्सीय उपकरण व दवा का कीट सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, अनुमण्डल अस्पताल बेनीपुर, रेफरल अस्पताल, मनीगाछी एवं जाले को उपलब्ध कराने के साथ 18
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 02 बेड तथा उपरोक्त में 04-04 बेड तैयार रखा गया हैं, 102 एम्बुलेंस संबंधित अस्पतालों व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत रहने के साथ-साथ रात्रिकालीन सेवा में कार्यरत चिकित्सक प्रतिदिन सुबह 04 बजे से 06 बजे के बीच दर्पण एप के माध्यम से अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।
वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने निर्देश दिया कि जिला के सभी थाना प्रभारी, पंचायत प्रतिनिधि आदि मस्तिष्क ज्वर की रोकथाम के लिए माईकिंग के माध्यम से इसका प्रचार-प्रसार करावें तथा ओ.आर.एस. घोल सभी वांछित लोगों तक पहुंचावें।
जिलाधिकारी ने कालाजार मरीज पाये जाने वाले जिले के 16 प्रखण्डों के 55 गाँव में कुल 03 लाख लक्षित जनसंख्या को प्रथम चक्र में कालाजार उन्मूलनार्थ एस.पी. दवा छिड़काव करने का निर्देश दिया। उन्होंने इसके अलावा नमी वाले स्थान, मवेशी के साथ रहने वाले लोगों के घरों में, सभी कमरों, शौचालयों, गौशाला में छिड़काव करने लोगों को मच्छरदानी का नियमित प्रयोग करने हेतु प्रचार-प्रसार करवाने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।