बगीचे में लगी आग, पेड़ पौधे सहित गेंहू जलकर खाक।

तारडीह प्रखंड क्षेत्र की नदियामी पंचायत के उसराहा टोल में बगीचे में अज्ञात व्यक्ति की ओर से आग लगाने का मामला सामने आया।

जानकारी के अनुसार घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। महिलाएं जब बगीचा पहुंची, तो आग सुलगता दिखाई दी।आग लगने से कौशल चौधरी के गेहूं, नागे

चौपाल का पशु चारा और सहित कई अन्य लोगों के पेड़ जल कर खाक हो गए। कई पेड़ों भी आग में झुलग रही

थी।ग्रामीणों ने आग को बुझाने का अथक प्रयास किया जिसके बाद अग्निशमन कर्मीं को सूचना दी।इसके बाद अग्निशमन कर्मीं मोनी संजय,सुनील कुमार और मुखिया

प्रतिनिधि कन्हैया चौधरी मौके पर पहुंचे।ग्रामीणों और अग्निशमन कर्मीं ने आग पर काबू पाया।

Nt Office: