राज्यसभा सांसद संजय झा का हुआ स्वागत।

मनीगाछी। राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा का सोमवार को राजे स्थित टॉल प्लाजा पर पटना से झंझारपुर जाने के क्रम में एनडीए गठबंधन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

स्वागत करने वाले प्रमुख लोगों में जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता मुरारी मोहन मिश्र, अंजनी कुमार झा (मुन्ना), भवनाथ झा, सुनील सिंह, भाजपा के चन्दन झा, आनंद चौधरी, राधा बल्लव झा, पवन कुमार झा, रावणेश्वर शर्मा

उर्फ राहुल सहित अन्य लोग शामिल थे। लोगों के स्वागत के दौरान सांसद संजय कुमार झा ने चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. गोपालजी ठाकुर की जीत सुनिश्चित कराने

की सलाह दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राज्य एवं केंद्र सरकार की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने की सलाह भी दी।

Nt Office: