बैंक से पैसा निकाल कर जा रहे बुजुर्ग से चार बदमाशों ने छीना 99 हजार।

दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में चार युवकों ने एक व्यक्ति को घेर कर झोला से 99 हजार रुपया निकाल कर फरार हो गया। पीड़ित ब्यक्ति मामले को लेकर लहेरियासराय थाना में मामला दर्ज करवाया है।

बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर पंजाब नेशनल बैंक के शाखा से एक लाख रुपए निकाल कर घर जा रहे थे। चट्टी चौक के पास एक किराना की दुकान में सामान खरीदने के लिए रुक गए उसके बाद जब वहां से निकले इस दौरान तीन चार युवक उन्हें गोल बंद कर घेर लिया।

उसी दौरान चट्टी चौक झोला काटकर कृपया निकाल कर फरार हो गया। जब तक पीड़ित व्यक्ति कुछ समझते उससे पहले ही चारों व्यक्ति फरार हो गया। पीड़ित व्यक्ति बहादुरपुर थाना क्षेत्र के कुशोथर गांव के शिव शंकर झा रहने वाले हैं।

मामले को लेकर लहेरियासराय थाना में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

वहीं जगह-जगह सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहा है जल्द ही मामले का उद्भेदन कर गिरफ्तार कर ली जाएगी। पीड़ित शिव शंकर झा ने बताया कि पूर्व से बैंक में फिक्स डिपोजिट किए हुए थे। इन दिनों वह गांव में मकान बना रहे हैं। मकान बनाने के दौरान बालू गिट्टी विक्रेता से सामान लिए थे जिसके बकाया राशि के भुगतान के लिए पैसा निकाल कर घर जा रहे थे।

Nt Office: