हायाघाट नगर पंचायत की बैठक आयोजित, 129 करोड़ का बजट पारित।

हायाघाट: प्रखंड के ट्राइसम भवन में शुक्रवार को हायाघाट नगर पंचायत की बजट बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद अतिया अंजुम ने की।

इस दौरान बजट को लेकर वार्ड पार्षद एव अन्य पदाधिकारी से काफी देर तक चर्चा हुई। इस दौरान बैठक की कार्रवाई शुरू की गई।

पदाधिकारी एवं वार्ड पार्षदों के नेतृत्व में 129 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित कर लिया गया।

कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार ने योजनाओं के कार्य करने को लेकर कई विचार विमर्श साझा किया।

उप मुख्य पार्षद मो.अकबर, स्वच्छता पदाधिकारी शशि रंजन वार्ड पार्षद विकास कुमार सिंह, नीतीश प्रकाश एवं कई अन्य वार्ड पार्षद इस दौरान मौजूद थे।

Nt Office: