लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दियारा क्षेत्र में निकाली गई फ्लैग मार्च।

दरभंगा: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर थाना क्षेत्र के दियारा और सीमावर्ती इलाके के गांवों के लोगों में शांति के साथ निर्भयता का संदेश देने के लिए अनुमंडल पुलिस प्रशासन गंभीर है। थाना क्षेत्र के पूरब-दक्षिण अंतिम छोर पर स्थित तिलकेश्वर ओपी में एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने अपराध संगोष्ठी व फ्लैग मार्च कर पुलिस की तैयारी और गंभीरता बता दी।

जानकारी के अनुसार दो घंटे से अधिक समय तक अनुमंडल के विभिन्न थाना अध्यक्षों के साथ चली गोष्ठी में थाना अध्यक्षों से लंबित कांडों के निपटारे में तेजी लाने, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा न्यायालय के वारंटी को जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष नजर रखने और गश्ती करने का निर्देश दिया। शराब तस्करों पर भी कार्रवाई करने को कहा। एसडीपीओ श्री चौधरी ने चेक पोस्ट तथा हॉट स्पॉट पर विशेष निगरानी करने का निर्देश दिया।

उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र समस्तीपुर, खगड़िया व सहरसा जिले की सीमा पर जाकर लगातार वाहन जांच करने का निर्देश दिया।

मौके पर कुशेश्वरस्थान थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, बिरौल के अपर थाना अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मंडल,घनश्यामपुर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार झा, जमालपुर थाना अध्यक्ष राहुल कुमार, तिलकेश्वर ओपी प्रभारी शैलेश कुमार तथा बड़गांव ओपी प्रभारी के अलावा एएलटीएफ मंगल भगत,सहित कई अन्य पुलीस पदाधिकारी मौजूद थे।

Nt Office: