रेलवे ट्रैंक से अज्ञात महिला का शव बरामद।

दरभंगा: दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड के बेंता ओपी क्षेत्र में रेलवे ट्रैंक पर एक महिला का शव बरामद हुआ है। रविवार को सूचना पर पहुंची ओपी पुलिस ने

डीएमसीएच के पारा मेडिकल हास्टल के पीछे स्थित रेलवे ट्रैंक से महिला का शव बरामद किया।

मृतिका की पहचान स्थानीय लोगों ने नहीं की है। जिसके बाद एसआई आरके चौधरी ने एएसआई हरेंद्र कुमार के सहयोग से फोटोग्राफी और पंचनामे की प्रक्रिया निष्पादित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जाता है कि उक्त 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पहचान के लिए 72 घंटों तक डीएमसीएच के पोस्टमार्टम विभाग में सुरक्षित रखा जाएगा।

Nt Office: