ओवरब्रिज के नीचे खड़ी मिली लावारिस बाइक, नंबर प्लेट पर लगा है पुलिस का साइनबोर्ड।

दरभंगा: शहर के विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र अंतर लक्ष्मीसागर चूनाभट्टी रोड में ओवरब्रिज के नीचे लावारिस हालत में खड़ी एक पैशन प्रो बाइक को पुलिस ने जब्त किया है। इसके नम्बर प्लेट पर पुलिस का साइनबोर्ड लगा हुआ था।

बताया जाता है कि यह बाइक पिछले चार दिनों से उक्त स्थल पर लगी थी। स्थानीय लोगों का ध्यान जब इसपर गया तो इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने पहुंचकर BR7K 8802 नम्बर प्लेट लगी पैसन प्रो बाइक को जब्त कर लिया।

मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह दारू माफियाओं की करतूत लगती है। इस गाड़ी में लगा नम्बर प्लेट फर्जी है। फिलहाल आगे की छानबीन की जा रही है।

Nt Office: