दरभंगा:कमतौल क्षेत्र के दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के छोटी लाधा गांव के समीप चलती ट्रेन से रेलवे ट्रैंक पर गिरने से एक युवक की मौत हो गई।
हादसा सोमवार देर शाम हुई।मृतक की शिनाख्त कई घंटों के बाद बिरौल थाना क्षेत्र
दड़वेपुर निवासी बैजू साव के पुत्र कृष्ण कुमार साव (29) के तौर पर हुई है। जो गुजरात में मजदूरी का काम करता था।