दरभंगा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. केएन मिश्रा ने शिशु रोग विभाग में आधा दर्जन से अधिक वरीय चिकित्सक, एसआर एवं एमओ के डयूटी पर नहीं रहने पर स्पष्टीकरण मांगा है।
प्रिंसिपल डॉ. केएन मिश्रा ने कि ओर से 19 फरवरी को औचक निरीक्षण में ये चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए थे। जिसके कारण सभी चिकित्सकों को अगले आदेश तक उनके एक दिन के वेतन पर भी रोक लगा दी है।
प्रिंसिपल डॉ. केएन मिश्रा ने 19 फरवरी को दिन के करीब 12 बजे शिशु रोग विभाग पहुंचे थे। इस दौरान डॉ. रिजवान हैदर, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. अरविंद कुमार यादव, डॉ. मनीष रंजन, डॉ. चंदन पाठक, डॉ. अनीता कुमारी, डॉ. मनीष कुमार सिंह, डॉ. विभाष रंजन, डॉ. मोनाजिर हसन एवं डॉ. अजीत कुमार सिंह अपने डयूटी पर उपस्थित थे।
लेकिन शिशु विभाग में आधा दर्जन से अधिक वरीय चिकित्सक, एसआर एवं एमओ मौजूद नहीं थे। जिस पर नाराजगी व्यक्त की है।
पूछे जाने पर प्रिंसिपल डॉ. केएन मिश्रा ने बताया कि विभागीय निर्देश के मुताबिक सभी विभागों का औचक निरीक्षण किया जाता है। इस दौरान जो भी चिकित्सक गायब पाए जाते है, उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।