दरभंगा राज घराने के आभूषण बेचने मामले में दो आरोपियों ने दी जमानत के लिए अर्जी।

दरभंगा राज घराने के 108 मंदिरों के आभूषणों को बैंक से निकालकर बेच देने के चर्चित मामले में पुलिस की जांच पूरी होने से पहले दो

आरोपित केदारनाथ मिश्र एवं उदय नाथ झा उर्फ विष्णु ने अदालत में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी है।

ऐसे में पुलिस पर फिर से सवाल उठने लगा है। दरअसल, पुलिस ने जिन तीन आरोपितों को घटना के दिन गिरफ्तार कर छोड़ दिया था

उसमें दो ने अग्रिम जमानत के लिए न्यायालय में अपनी अर्जी दी है। यही कारण है कि एक बार फिर चर्चा होने लगी है। इसे लेकर राजकुमार कपिलेश्वर सिंह ने पहले आशंका व्यक्त की थी।

Nt Office: