दरभंगा: ओमेगा टैलेंट सर्च एग्जाम OTSE में हजारों छात्र छात्राओं की सहभागिता ओमेगा स्टडी सेंटर के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। पिछले दस सालों की लगातार सफलता का यह परिणाम है कि अब विद्यार्थियों द्वारा इसे कैरियर के महत्वपूर्ण एग्जाम के रूप में लिया जाने लगा है।
इस एग्जाम से पास बच्चे आज देश के कई मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में पढ़ रहे हैं, इस कारण इस परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों में काफी उत्साह दिख रहा है।
उपरोक्त बातें शहर के मिर्जापुर अवस्थित जाने माने कोचिंग संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के डायरेक्टर सुमन कुमार ठाकुर ने कहीं। वे रविवार को संस्थान द्वारा आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के दौरान मीडिया को अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि लोगों के इस बढ़ते विश्वास के साथ ओमेगा अपनी जिम्मेवारी को समझ रही है। इसी को ध्यान में रखकर अपनी टीम को बेहतर बनाकर परिणाम का नया कीर्तिमान आगे भी गढ़ते रहेंगे। उन्होंने इस विश्वास केलिए सभी का आभार भी प्रकट किया।
बताते चलें कि ओमेगा स्टडी सेंटर द्वारा लगातार दस वर्षों से प्रतिभाशाली छात्र छात्रों केलिए प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को भी संस्थान के परिसर में ओमेगा टैलेंट सर्च एग्जाम OTSE का आयोजन किया गया। दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा में कुल 3220 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रतियोगिता में सफल सैकड़ो छात्र छात्राओं को ओमेगा में पढ़ाई केलिए 100 प्रतिशत तक की छात्रवृत्ति के साथ साथ ढेरो अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे। इन पुरस्कारों में ई बाइक, लैपटॉप, साईकिल, बैग, स्मार्ट वॉच एवं टेलिस्कोप आदि के साथ साथ अन्य ढेरों पुरस्कार शामिल हैं।
संस्थान के एमडी सुमित कुमार चौबे ने बताया कि यहां शहर एवं दूरदराज के गांवों के छात्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है। परंतु आर्थिक तंगी के कारण वे शहर के शैक्षणिक व्यवस्था से दूर रह जाते हैं। ओमेगा द्वारा ऎसी प्रतिभाओं को निखारने केलिए विगत दस वर्षों से पहल की जा रही है। इसकी बदौलत आज सैकड़ो बच्चे देश के कई कोनो में अपना परचम लहरा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस परीक्षा का परिणाम 25 फरवरी को घोषित कर दिया जाएगा। साथ ही कैरियर ओरिएंटेड गाइडलाइन सेमिनार का आयोजन किया जाएगा तथा अप्रैल माह से नया सेशन शुरू हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि यदि किसी कारणवश कोई छात्र-छात्रा आज की परीक्षा में सम्मलित नही हो पाए, तो वे 18 फरवरी तक संस्थान के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।