राजस्व कर्मचारी के साथ मारपीट के आरोप में एक गिरफ्तार।

दरभंगा: राजस्व कर्मचारी के साथ मारपीट के आरोप में नेहरा निवासी स्व० जयकांत झा के पुत्र सुमित कुमार झा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

थाना को दिए गए आवेदन में राजस्व कर्मचारी निरंजन कुमार ने लिखा है कि

दाखिल खारिज को लेकर 29 जनवरी को सुमित ने फोन पर काफी गाली-गलौज उनके साथ की।

वहीं,दूसरे दिन जब अंचल कार्यालय में आवश्यक कागजात के साथ जा रहा था, मुख्यालय कैंपस में सुमित द्वारा मेरे साथ मारपीट किया तथा अभिलेख को फाड़ दिया गया।

मेरे सहकर्मी द्वारा दौड़कर मेरी जान को बचाया गया। इस संबंध में कांड संख्या 26/24 अंकित कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Nt Office: