भवानीपुर पंतायत के भपुरा में जुलूस पर हुए पथराव मामले में तीन गिरफ्तार।

सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र भवानीपुर पंतायत के भपुरा में जुलूस पर हुए पथराव मामले में सिंहवाड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए

तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दोनो पक्ष के बाइस लोगों को नामजद एवं अठाईस अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

शांति बहाल रखने के लिए दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस गांव में जगह-जगह गश्त लगा रही है।

थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि एएसआई सुरेंद्र कुमार सिंह के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

गिरफ्तार भपुरा गांव के मो हैदर, मो नाजिस एवं कलवाङा गांव के अर्जुन यादव को न्यायिक हिरासत मे भेजा जा रहा है।

मालूम हो कि 22 जनवरी को अयोध्या मे हुए रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर कलवाड़ा से निकाले जुलूस पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया था।

जुलूस में शामिल डीजे एवं अन्य वाहनों पर रोड़ेबाजी कर उपद्रवियों क्षतिग्रस्त कर दिया था। मौके पर सिटी एसपी सागर कुमार ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया था।

Nt Office: