विवाहिता की हत्या, पति-ससुर गिरफ्तार।

विदेश से लौटे एक पति के द्वारा दहेज की रकम नहीं मिलने के चलते अपनी पत्नी की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।

घटना मनीगाछी थाना क्षेत्र के नेहरा ओपी अंर्तगत पैठान कबई गांव में शुक्रवार रात की है। बताया जाता है कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति और ससुर को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

मृत विवाहिता की पहचान इसी गांव निवासी मो.शमीम अकरम उर्फ इमरान खान की पत्नी जमीला परवीन(22) के तौर पर की गई। जो पैठान कबई गांव के बिचला टोल निवासी मुस्तफा खान की पुत्री बताई जाती है।

मृतिका की बहन शाहीन परवीन ने रोते हुए बताया कि शुक्रवार रात 10 बजे के करीब शमीम ने फोनकर बताया किया कि जमीला की तबीयत बहुत खराब हो गई है। जिस पर हमलोग घबरा गये और उसके घर पहुंचे तो जमीला की मौत हो चुकी।

उन्होंने बताया कि मृतिका की बाई कलाई का नस कटा हुआ था और गले पर दबाने का काला निशान देखकर हमलोगों ने नेहरा ओपी को सूचना दी।

उन्होंने बताया कि डेढ़ साल पहले 2022 में जमीला की शादी हुई थी। उसका पति शमीम अकरम कुवैत में काम करता है।

उन्होंने बताया कि शादी में हैसियत के मुताबिक हमलोगों ने समान बगैर दिया था पर शमीम 10 लाख नगद मांग रहा था।

जब हमलोगों ने दहेज देने से इंकार कर दिया तो शादी के एक माह बाद ही शमीम कुवैत चला गया और वहां से फोनकर भी दहेज की डिमांड करता रहा।

इस बीच जब जमीला ने आठ माह पूर्व एक बच्ची को जन्म दिया तो हमलोगों को लगा कि अब दहेज का मसला समाप्त हो जाएगा।

फिर जब 17 जनवरी को शमीम कुवैत से लौटकर गांव आया तो उसने 10 लाख रूपये मांगा और इंकार करने पर जमीला के साथ मारपीट कर रहा था।

उन्होंने आंशका जाहिर की इसी को लेकर शुक्रवार भी झगड़ा हुआ और शमीम हत्या उसके पति ने अपने पिता के साथ मिलकर कर दी।

Nt Office: