विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत दरभंगा लोकसभा अंतर्गत बेनीपुर प्रखंड के तरौनी ग्राम में “मोदी की गारंटी वाली गाड़ी” पहुंची, जिसमें दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने लाभार्थियों के साथ सहभागिता कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सभी वीडियो संदेशों को सुना। उन्होंने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं एवं मोदी जी के नेतृत्व में दरभंगा व मिथिला क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। विदित हो कि स्थानीय लोगों ने पूरे उत्साह के साथ ‘मोदी की गारंटी वाली गाड़ी’ स्वागत किया, इस दौरान आम जनों के बीच ड्रोन की उपयोगिता को भी दिखाया गया।
सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के सम्पूर्ण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ पहुंचा कर उन्हें मुख्य धारा में लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने हेतु ‘मोदी की गारंटी वाली गाड़ी’ गांव-गांव पहुंच रही है।
सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी से लोगों का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओं से वंचित लोग इस राष्ट्रव्यापी यात्रा से जागरूक होकर सभी महत्वकांक्षी केंद्रीय योजनाओं का लाभ ले रहें है। उन्होंने कहा कि जन भागीदारी के साथ जागरूकता बढ़ेगी और योजनाओं का प्रचार प्रसार अधिक होगा।
सांसद ने कहा कि मोदी सरकार सेवा भाव के साथ गरीबों, वंचितों और शोषितों के कल्याण के लिए संकल्पित है ताकि नए भारत के निर्माण में सभी का योगदान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देशवासियों के आशा-आकांक्षाओं को पूरा करते हुए देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी शक्ति के साथ आगे बढ़ रही है।
सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत हुई। उन्होंने कहा कि सेवा भाव से काम करते हुए मोदी सरकार ने देश में निराशा की स्थिति को बदला है, जिससे देश विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है।