साइकिल यात्रा के माध्यम से बारह ज्योतिलिंग की यात्रा करके लौटे बंशीधर झा हुए सम्मानित।

मधुबनी: बिहार राज्य महापात्र संघ के द्वारा सोमवार को जिले के नागदह गांव निवासी बंशीधर झा महापात्र को मिथिला के परंपरागत परिधान से सम्मानित किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कृपनाथ महापात्र ने बताया कि बंशीधर झा महापात्र द्वारा ही बारह ज्योतिलिंग, अठारह शक्तिपीठ एवं सप्तपुरी का दर्शन केवल साइकिल के सहारे एवं सीमित संसाधन में किया गया है। जो एक साहसिक कार्य है। श्री महापात्र ने बताया कि यह पूरे महापात्र समाज ही नहीं अपितु पूरे मिथिला क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

इस दौरान सुबोध महापात्र, सुभाष महापात्र, मनोज महापात्र, तेजनाथ महापात्र, विजय महापात्र, रामनरेश झा महापात्र आदि मौजूद रहे।

Nt Office: