दरभंगा: पुलिस की तमाम दबिशों के वाबजूद शराब का अवैद्य कारोबार बदस्तूर जारी है। इसी क्रम में जिले के केवटी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को दड़िमा गांव में छापेमारी कर एक टेंपो पर लदी 180 एमएल की 672 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। टेम्पो चालक फरार बताया गया है। इस संबंध में पुलिस उत्पाद अधिनियम के तहत फरार टेंपो चालक एवं स्वामी के खिलाफ कारवाई में जुट गई है।